Uncategorized

Shubhanshu Shukla Return Live: इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ ड्रैगन यान, कैलिफोर्निया में स्प्लैशडाउन करेंगे शुभांशु शुक्ला समेत 4 अंतरिक्ष यात्री

Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla Return Live: इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हुआ अंतरिक्ष यान

ड्रैगन अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया है. इसमें थ्रस्टर फायरिंग नाममात्र की रही है, जिससे ग्रेस अंतरिक्ष स्टेशन से दूर चली गई है. कमांडर पैगी व्हिटसन ने एक्स-4 मिशन में सहयोग के लिए अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल को धन्यवाद दिया. अंतरिक्ष यान मंगलवार, 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे IST पर कैलिफोर्निया के तट पर लैंड करेगा.

Shubhanshu Shukla Return Live: कितने बजे ISS से अलग होगा शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यान

शुभांशु शुक्ला समेत समते चारों अंतरिक्ष यात्री अब ड्रैगन यान में बैठ चुके हैं. अब सबकी निगाहें अनडॉकिंग पर टिकी हुई हैं. नासा के अनुसार ड्रैगन अंतरिक्ष यान का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने का समय शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button